Uncategorised

पुसौर भाजपा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने दिया “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर प्रशिक्षण

Advertisement

रायगढ़ (पुसौर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पुसौर भाजपा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शिविर अभिनव स्कूल पुसौर में आयोजित किया गया। शिविर के प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल एवं रायगढ़ जिला भाजपा प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसमें अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इसके पश्चात भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम एवं राजगीत का सामूहिक गायन किया।

शिविर के दौरान विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक प्रशिक्षण एवं विचार-विमर्श आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना, संगठन विस्तार, जनसंघ से जुड़ा इतिहास तथा राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली में हुई तथा पार्टी का चुनाव चिन्ह “कमल का फूल” निर्धारित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व एवं वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पार्टी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए संगठन की बढ़ती ताकत पर प्रकाश डाला।

द्वितीय सत्र में जिला महामंत्री विकास केडिया ने “कार्यविस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर चर्चा की, जबकि तृतीय सत्र में सुनील थवाईत ने “छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान सहित अनेक पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विजय गुप्ता द्वारा किया गया। अंत में अतिथियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर आधारित साहित्य एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button