छत्तीसगढ़संपर्क

किरोड़ीमल लूट कांड को गम्भीरता से ले पुलिस- गृह मंत्री छग शासन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

देर शाम गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने एस पी रायगढ़ सन्तोष सिंह को फोन में दिए निर्देश,सभी जरूरी कदम उठाएं ताकि जल्दी ही आरोपी पकड़े जाए।।

घटनास्थल

सिंहघोष/रायपुर/रायगढ़- किरोड़ीमल लूट कांड की घटना का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के संवेदनशील गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने देर शाम आई जी बिलासपुर दीपांशु काबरा और पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सन्तोष कुमार सिंह से फोन में बात की। सांथ ही उन्हें समझाइस दी कि पुलिस सूचना तँत्र को सक्रिय करने के सांथ जिले की सीमा की नाकेबंदी,पड़ोसी जिलो और राज्यो की पुलिस से सम्पर्क करने के अलावा अन्य सभी आवश्यक कदम उठाए ताकि इस संगीन घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी जल्दी ही पुलिस की पकड़ में आ सकें। उन्होंने फोन पर ही घटना में मृत ड्राइवर के परिजनों का हाल चाल जानने के अलावा घायल गार्ड के विषय मे भी जानकारी ली। गृह मंत्री ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।। जबकि घायल व्यक्ति के बेहतर इलाज का निर्देश भी दिया।।

गौरतलब हो कि आज दोपहर दो बाइक सवारों ने किरोड़ीमल नगर आजाद चौक में sbi atm के पास दिनदहाड़े 13 लाख रु की लूट और हत्या की घटना को अंजाम दिया था,और फायरिंग करते हुए घटना स्थल से फरार हो गए थे।।

विशेष-प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी ने रायगढ़ एटीएम वैन लूट कांड में आईजी बिलासपुर और एस पी संतोष सिंह से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली,तथा एसपी रायगढ़ को निर्देश दिए तत्काल आरोपों को पकड़ने के लिए यथा उचित कदम उठाएं नाकाबंदी करें, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले और टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button