Uncategorised

छत्तीसगढ़ में एसीबी–ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में एकसाथ छापेमारी से हड़कंप

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एसीबी (Anti Corruption Bureau) और ईओडब्ल्यू (Economic Offences Wing) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के कई जिलों में एकसाथ छापेमारी की। कार्रवाई की व्यापकता को देखते ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह रेड राज्य के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद जिलों में की गई है। दोनों जांच एजेंसियों ने एक तय समय पर अलग-अलग टीमों के माध्यम से दबिश दी, जिससे पूरे प्रदेश में हलचल तेज हो गई।

पटवारी से आरआई पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी की जांच

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उन अधिकारियों और कर्मचारियों के परिसरों पर की जा रही है जो पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) बने थे। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में पटवारी से आरआई पदोन्नति के लिए 90 पदों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और अनियमितता की शिकायतें सरकार तक पहुंची थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए एसीबी और ईओडब्ल्यू ने जांच प्रारंभ की थी।

इसी जांच के आधार पर आज कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ स्थानों से दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। हालांकि अब तक किसी तरह की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कार्रवाई से जहाँ प्रशासनिक स्तर पर खलबली मची है, वहीं आम जनता भी इस बड़े कदम को भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति के रूप में देख रही है। आगे की जांच जारी है और आने वाले समय में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button