रायगढ़

इंडिगो फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की सहायता के लिए हावड़ा–सीएसएमटी के मध्य विशेष ट्रेन का संचालन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर, इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रा में फँसे यात्रियों की तत्काल निकासी एवं उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ सुरक्षित यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा हावड़ा–CSMT–हावड़ा के मध्य एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 02870 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन हावड़ा से दिनांक 06 दिसम्बर 2025 शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 02869 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से दिनांक 08 दिसम्बर 2025 सोमवार को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों में दिया गया है |

गाड़ी संख्या 02870 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन 06 दिसम्बर 2025 शनिवार को हावड़ा से 13.55 बजे रवाना होगी तथा खड़गपुर आगमन 15.30 बजे, प्रस्थान 15.35 बजे, टाटानगर आगमन 17.23 बजे, प्रस्थान 17.28 बजे, राऊरकेला आगमन 19.52 बजे, प्रस्थान 20.00 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 22.03 बजे, प्रस्थान 22.05 बजे तथा दूसरे दिन रविवार को बिलासपुर आगमन 01.15 बजे, प्रस्थान 01.25 बजे, रायपुर आगमन 03.15 बजे, प्रस्थान 03.20 बजे, दुर्ग आगमन 04.15 बजे, प्रस्थान 04.20 बजे, गोंदिया आगमन 06.05 बजे, प्रस्थान 06.10 बजे, नागपुर आगमन 08.10 बजे, प्रस्थान 08.20 बजे, बडनेरा आगमन 11.10 बजे, प्रस्थान 11.15 बजे, अकोला आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान12.15 बजे, भुसावल आगमन 14.50 बजे, प्रस्थान 14.55 बजे, नासिक रोड आगमन 18.30 बजे, प्रस्थान 18.35 बजे, कल्याण आगमन 22.05 बजे, प्रस्थान 22.10 बजे होते हुये 23.45 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी |

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02869 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से दिनांक 08 दिसम्बर 2025 सोमवार को सीएसएमटी से 11.05 बजे रवाना होगी तथा कल्याण आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान 12.15 बजे, नासिक रोड आगमन 15.15 बजे, प्रस्थान 15.20 बजे, भुसावल आगमन 18.50 बजे, प्रस्थान 18.55 बजे, अकोला आगमन 21.00 बजे, प्रस्थान 21.05 बजे, बडनेरा आगमन 22.55 बजे, प्रस्थान 23.00 बजे दूसरे दिन मंगवार को नागपुर आगमन 01.25 बजे, प्रस्थान 01.30 बजे, गोंदिया आगमन 03.25 बजे, प्रस्थान 03.30 बजे, दुर्ग आगमन 05.05 बजे, प्रस्थान 05.10 बजे, रायपुर आगमन 05.43 बजे, प्रस्थान 05.48 बजे, बिलासपुर आगमन 07.40 बजे, प्रस्थान 07.45 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 11.20, प्रस्थान 11.25 बजे, राऊरकेला आगमन 12.50 बजे, प्रस्थान 13.00 बजे, टाटानगर आगमन 15.50 बजे, प्रस्थान 15.55 बजे, खड़गपुर आगमन 18.10 बजे, प्रस्थान 18.15 बजे, होते हुये 20.55 बजे हावड़ा पहुंचेगी |

इस स्पेशल ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 06 स्लीपर, 02 एसी-III इकोनामी, 04 एसी-III, 02 एसी-II, 01 एसी-I तथा जनरेटर कार सहित कुल 21 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button