छत्तीसगढ़

भिलाई: एटीएम कैश लोडर ने रची 14.60 लाख की फर्जी लूट की कहानी, कुम्हारी पुलिस ने किया खुलासा

Advertisement

भिलाई में 14.60 लाख की लूट की फर्जी वारदात का खुलासा

भिलाई में हिताची कंपनी के एटीएम में कैश लोड करने वाले एक वर्कर ने 14 लाख 60 हजार रुपये की लूट की मनगढ़ंत कहानी गढ़ी। युवक ने कुम्हारी पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उससे लूट की वारदात हुई है, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि पूरी कहानी फर्जी थी।


पुलिस को घंटों गुमराह करता रहा कैश लोडर

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पूछताछ और घटनास्थल की जांच के दौरान कई संदिग्ध बातें सामने आईं। युवक के बयान में बार-बार विरोधाभास मिले और CCTV जांच में भी लूट की पुष्टि नहीं हुई।


सीनियर अधिकारियों ने की सीधी पूछताछ

मामला बड़ा होने के कारण एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी सुखनंदन राठौर और कुम्हारी थाना पुलिस ने खुद मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।
थोड़ी देर बाद ही युवक का झूठ पकड़ा गया और उसने सच स्वीकार कर लिया


अब शिकायतकर्ता ही बना आरोपित

लूट की घटना फर्जी साबित होते ही पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन साथ ही युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button