Uncategorised

महासमुंद में सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से भिड़ी पिकअप, एक की मौत, एक घायल

Advertisement

महासमुंद। जिले के ग्राम घोड़ारी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओव्हरब्रिज के आगे सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से एक पिकअप वाहन टकरा गई। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम निसदा थाना आरंग जिला रायपुर निवासी तोरण निषाद पिकअप वाहन (क्रमांक CG 04 NC 5109) से मजदूरी का काम कर ग्राम घोड़ारी से बरबसपुर जा रहा था। इसी दौरान सामने खड़े ट्रक-ट्रेलर (क्रमांक GJ 12 BZ 0060) से उसकी पिकअप टकरा गई। ट्रेलर चालक ने वाहन को बिना किसी संकेतक और गलत तरीके से पार्क कर रखा था, जिससे यह दुर्घटना हुई।

हादसे में तोरण निषाद और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर तोरण को 23 अगस्त को रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS व 285-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button