Uncategorised

मरहीमाता मंदिर दर्शन से लौट रहे परिवार पर टूटा दुख का पहाड़, तीन मासूमों समेत चार बहे नाले में

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर । बलौदाबाजार जिले के बिटकुली गांव से मरहीमाता मंदिर दर्शन करने आए एक ही परिवार पर सोमवार का दिन भारी पड़ गया। मंदिर से लौटते समय बरसाती नाले के उफान ने उन्हें गहरे दुख में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार, ध्रुव परिवार के लोग बस से भनवारटंक स्थित मरहीमाता मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन और भोजन के बाद जब वे वापस लौटने लगे, तभी अचानक हुई तेज बारिश से मंदिर के पास बहने वाले नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और पानी पुलिया के ऊपर से बहने लगा।

स्थिति को देखते हुए बस चालक ने यात्रियों को खतरे की चेतावनी देते हुए बस रोक दी और पैदल पार करने की सलाह दी। इसी दौरान हादसा हो गया और ध्रुव परिवार के छह सदस्य तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक सदस्य देर रात तक लापता रहा, जिसकी तलाश में पुलिस व एसडीआरएफ की टीम लगी रही।

मृतकों की पहचान मितांश ध्रुव (5 वर्ष) निवासी बिटकुली, गौरी ध्रुव (13 वर्ष) निवासी बिटकुली और मुस्कान ध्रुव (12 वर्ष) निवासी परसदा, बिलासपुर के रूप में हुई है। इसके अलावा बलराम ध्रुव (45 वर्ष) निवासी परसदा, बिलासपुर भी तेज बहाव में बह गए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button