Uncategorised

स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने सिविल अस्पताल खरसिया पहुंचे कलेक्टर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


सीएचसी चपले में मायनर ओटी विकसित करने के दिए निर्देश

एनआरसी वार्ड का निरीक्षण, बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की ली जानकारी

रायगढ़, 11 फरवरी 2026 । जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज खरसिया के सिविल अस्पताल तथा चपले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अस्पताल में जेनेरिक दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों एवं स्टाफ की तैनाती तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली।

सिविल अस्पताल खरसिया का निरीक्षण

सिविल अस्पताल में कलेक्टर ने जनरल वार्ड, प्रसूति वार्ड, लैब, ब्लड बैंक और डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि यहां प्रतिमाह 70 से 80 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जा रहा है, जबकि प्रतिदिन 150 से 200 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। डायलिसिस सेंटर में अब तक 270 मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है।

कलेक्टर ने एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं दिए जा रहे पोषण आहार की जानकारी लेकर गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के संबंध में उन्होंने एसडीएम खरसिया को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जनसहयोग से बने पेईंग वार्ड की सराहना

सिविल अस्पताल में जनसहयोग से तैयार किए गए पेईंग वार्ड की व्यवस्था पर कलेक्टर ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलती है और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

चपले सीएचसी में स्वच्छता पर संतोष

चपले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना की और इसी स्तर को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मायनर ओटी विकसित करने, पीडब्ल्यूडी के माध्यम से रिनोवेशन कार्य कराने तथा अस्पताल परिसर में पार्किंग एवं एम्बुलेंस रख-रखाव हेतु शेड निर्माण के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button