Uncategorised

बेलटिकरी में अवैध खनन का आरोप, 10–15 एकड़ में 100–150 फीट गहरी खदानें संचालित

Advertisement

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के बेलटिकरी गांव में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना वैध अनुमति और खनन लीज के लगभग 10 से 15 एकड़ क्षेत्र में अवैध खदान संचालित की जा रही है। खदानों की गहराई 100 से 150 फीट तक बताई जा रही है, जिससे संभावित हादसों की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।

प्रतिदिन 100–150 ट्रिप पत्थर निकासी का दावा

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र से प्रतिदिन 100 से 150 ट्रिप पत्थर हाईवा और ट्रैक्टर के जरिए निकाले जा रहे हैं। पोकलेन मशीनों से दिन-रात पत्थर तोड़ने का काम जारी है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाते हुए क्षेत्र से गुजरने वाले नाले को काटकर खदान का रूप देने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन की भूमिका पर सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर उत्खनन की जानकारी प्रशासन और खनिज विभाग को न हो, यह संभव नहीं लगता। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से अवैध खनन में शामिल लोगों के हौसले बुलंद हैं।

कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी या संरक्षण के कारण बेलटिकरी में अवैध खनन जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल इस मामले में प्रशासन या खनिज विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button