Uncategorised

जनगणना 2027 की तैयारी तेज: 17 पदों पर होगी नियुक्ति, एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित

Advertisement

मनेन्द्रगढ़। जिले में भारत की जनगणना 2027 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 17 कार्मिकों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के अनुमोदन के बाद जारी सूचना के अनुसार, जिला कार्यालय सहित जिले की सभी तहसीलों और नगरीय निकायों में 15 तकनीकी सहायक और 2 बहु-कार्य कर्मचारी (एमटीएस) की नियुक्ति एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। यह नियुक्ति 18 माह की अवधि के लिए प्रस्तावित है।

सीलबंद प्रस्ताव आमंत्रित

जिला प्रशासन ने इच्छुक पंजीकृत फर्मों, प्लेसमेंट एजेंसियों, लेबर सप्लायर, ठेकेदारों एवं पंजीकृत गैर-सरकारी संगठनों से सीलबंद प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

प्रस्ताव के साथ:

  • 2,21,950 रुपये का बैंक डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक
  • अन्य अनिवार्य दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।

निर्धारित प्रारूप में दस्तावेज दो अलग-अलग लिफाफों में भरकर एक बड़े लिफाफे में सीलबंद कर 02 मार्च 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक जिला कार्यालय मनेन्द्रगढ़ की जनगणना शाखा में पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करना होगा।

प्राप्त प्रस्तावों को 02 मार्च 2026 को शाम 4:00 बजे जिला जनगणना अधिकारी के कक्ष में खोला जाएगा।

वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत जानकारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत जानकारी, प्रारूप एवं शर्तें जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक एजेंसियां वेबसाइट से जानकारी डाउनलोड कर सकती हैं या कार्यालय के सूचना पटल पर भी अवलोकन कर सकती हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button