Uncategorised

रायपुर-उरकुरा के बीच मालगाड़ी पटरी से उतरी, कई ट्रेनें प्रभावित

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। राजधानी रायपुर और उरकुरा स्टेशन के बीच रविवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे अप और डाउन दोनों मार्गों पर रेल यातायात ठप हो गया। हादसे के बाद कई ट्रेनों को बीच रास्ते रोकना पड़ा। अमृतसर से बिलासपुर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस को भी उरकुरा स्टेशन के पास रोकना पड़ा, जहां यात्री घंटों से ट्रेन चालू होने का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी दल मौके पर पहुंच गए। ट्रैक की मरम्मत और डिब्बों को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द ट्रैक को दुरुस्त कर सामान्य परिचालन शुरू करने की कोशिश की जा रही है। यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button