विविध

एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण शिविर संपन्न-दिनचर्या में ग्रीनचर्या शामिल करते हुए अतिथियों को गुलमोहर एवं कटहल के पौधे भेंट किए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/खरसिया : स्थानीय सतनाम कार्यालय खरसिया में बामसेफ संगठन छत्तीसगढ़ इकाई का एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रुप में श्री श्रीलाल कोसले जी रायपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में संविधान निर्माता, बोधिसत्व, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री कोसले जी एवं श्री खान जी का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया। इसी बीच 'दिनचर्या में ग्रीनचर्या' शामिल करते हुए अतिथियों को उपहार स्वरुप गुलमोहर और कटहल के पौधे भेंट किए गए। प्रशिक्षण के प्रारंभ में मुख्य प्रशिक्षक ने तमाम महापुरुषों के त्याग और बलिदान की विस्तार से जानकारी प्रदान की। भारतीय संविधान एवं संवैधानिक प्रावधानों पर चर्चा की गई। महापुरुषों की विचारधारा के प्रचार प्रसार एवं जन जागरूकता के लिए सतत् कार्य किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के प्रशिक्षार्थियों की महत्त्वपूर्ण उपस्थिति रही। इंद्रा बघेल (अध्यक्ष, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संगठन खरसिया),केशव प्रसाद खंडेल,बैद्यराज रोहन लाल भारद्वाज,अरविंद बंजारे,रामनारायण भारद्वाज,नेतराम रात्रे,हरिशंकर जोल्हे,समारुराम रात्रे, ओमप्रकाश बंजारे, अनिल भारद्वाज,उत्तरा कुमार घिदोड़े,दानीलाल धिरहे,विरेन्द्र भारद्वाज, जशपाल बंजारे,राकेशनारायण बंजारे,हंसाराम घृतलहरे,पूर्णिमा कुर्रे,मनीराम जांगड़े एवं बसंत नारंग उपस्थित रहे। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button