Uncategorised

रायगढ़ : साइबर सेल की बड़ी सफलता, 54 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद—एसपी ने मालिकों को सौंपे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले की साइबर सेल टीम ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए गुम और चोरी हुए 54 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने इन सभी मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंपा। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 9 लाख 72 हजार रुपए बताई जा रही है।

सीईआईआर पोर्टल से मिलता है बड़ा सहयोग
एसपी पटेल ने बताया कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर मालिक CEIR पोर्टल पर इसकी जानकारी दर्ज कराते हैं। जैसे ही कोई गुम मोबाइल दोबारा एक्टिव होता है, पोर्टल से मिले अलर्ट के आधार पर संबंधित साइबर सेल और थानों को ईमेल के माध्यम से जानकारी भेजी जाती है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उसे बरामद करती है।

दो महीनों में 54 मोबाइल रिकवर
पिछले दो माह में साइबर सेल ने ऐसे 54 मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए हैं। इन मोबाइलों का उपयोग कर रहे लोगों तक पहुंचकर उन्हें संबंधित थाना क्षेत्रों से साइबर सेल रायगढ़ भेजा गया, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद मोबाइल मूल मालिकों को सौंपे गए।

400 से अधिक मोबाइल बरामद करने का रिकॉर्ड
एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के कार्यकाल में साइबर सेल और जिले की थानों की टीमों ने अब तक 400 से अधिक गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक रिकवर किए हैं। यह उपलब्धि साइबर अपराध नियंत्रण और ट्रैकिंग सिस्टम की मजबूती को दर्शाती है।

अन्य राज्यों से भी बरामद हुए मोबाइल
रिकवर किए गए मोबाइल केवल छत्तीसगढ़ के जिलों से ही नहीं, बल्कि ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे सीमावर्ती राज्यों से भी प्राप्त किए गए हैं। यह बताता है कि पुलिस टीम ने ट्रैकिंग और समन्वय में बेहतरीन काम किया है।

एसपी पटेल ने इस सफलता का श्रेय साइबर सेल टीम, सभी थाना प्रभारी और सहयोगी स्टाफ को देते हुए कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि नागरिकों को उनके कीमती उपकरण वापस मिल सकें और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button