“एक रक्षा सूत्र मास्क का” महायज्ञ विश्व कीर्तिमान के ओर.. महाअभियान को सफल बनाने चक्रधरनगर,जूटमिल थाना प्रभारी भी अपने क्षेत्रों में कर रहे दिन रात मेहनत।

सिंहघोष/रायगढ़- जिला पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जिला पुलिस ने “एक रक्षा सूत्र मास्क” का नाम से महाअभियान चलाया है। इस अभियान के तहत जिले भर के सभी थानों और चौकी क्षेत्रों में रहने वाले जिले वासियों को न केवल कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है,बल्कि संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए अधिकांश लोगों तक मुफ्त में मास्क पहुंचाने का पुनीत कार्य जिला पुलिस स्थानीय समाज सेवी संस्थाओं और वालेंटियर्स की मदद से कर रही है। प्रारम्भ में एक लाख मास्क वितरण करने का लक्ष्य पुलिस ने तय किया था। जो लोगों से मिल रहे सहयोग की वजह से सात लाख की संख्या तक पहुंचा,इसी तरह से बीते कल करीब 13 लाख मास्क विभिन्न थाना क्षेत्रों में जमा हो गए। जिसे वितरण करने का काम पुलिस ने पूरे उत्साह से शुरू कर दिया है।
इस महा-अभियान में जिले वासियों से मिल रहे अपार सहयोग को देखकर जिले के पुलिस अधिकारी बेहद उत्साहित है। उनके द्वारा बताया जा रहा है कि किस तरह लोगो के सहयोग से बेहद अल्प समय मे जिस तरह मास्क जमा हो चुके है उसे देखकर लगता है कि महा-अभियान ऐतिहासिक सफलता के सांथ सम्पन्न होगा।
लोग न केवल मास्क संग्रह करने में बल्कि वितरित करने में भी पुलिस का सहयोग कर रहे है।अभियान का एक मात्र स्वस्थ उद्देश्य है कि प्रदेश में वर्तमान में करीब 6 हजार कोरोना संक्रमित मिल चुके है,जिनमे से 55 की मौत हो चुकी है जबकी जिले में 3 मौतों के सांथ करीब 250 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिले में रोजाना दो से पांच संक्रमित मिल रहे है। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों को मास्क और सेनेटाइजर के उपयोग को लेकर प्रेरित किया जाना एक बड़ा सार्थक कदम होगा। अतः इस महाअभियान में जुटे शहर के अधिकांश थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में निर्धारित लक्ष्य से अधिक मास्क का संग्रहण और वितरण का कार्य करने में जुट गए है। इन्होंने अपने थाना क्षेत्र को कई जोन में बांटकर मास्क वितरण का कार्य करना शुरू कर दिया है।।