रायगढ़

वैक्सीनेशन सेंटर में मेडिकल स्टाफ के साथ युवक को बदसलूकी करना पड़ा भारी….।चौकी खरसिया में शासकीय कर्मचारियों को भय दिखाने और कार्य में बाधा डालने का दर्ज किया गया अपराध….।।

सिंहघोष/रायगढ़- आज दिनांक 26.04.2021 के सुबह करीब 9:00 बजे सिविल अस्पताल खरसिया में एक युवक आकर वैक्सीनेशन में हो रही देरी को लेकर सिविल हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ बदसलूकी करने लगा जिसकी सूचना चौकी प्रभारी खरसिया को मिली चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंदकिशोर गौतम तत्काल स्टाफ के साथ हॉस्पिटल पहुंचे तब तक युवक वहां से भाग चुका था हॉस्पिटल के सफाईकर्मी हुज्जतबाजी कर रहे युवक की फोटो अपने मोबाइल में खींच रखा था, जिसे पुलिस स्टाफ और हॉस्पिटल में मौजूद लोगों को दिखाया। मौजूद लोगों ने युवक को अंकुर अग्रवाल खरसिया का होना बताये। आरोपी युवक के विरुद्ध प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल खरसिया की ओर से प्राप्त आवेदन पर पुलिस चौकी खरसिया में धारा 186,353भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना के संबंध में घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी अस्पताल के सफाईकर्मी राखीलाल भारती बताया कि आज दिनांक 26.04.2021 को मॉर्निंग ड्यूटी पर था। उसी समय अज्ञात व्यक्ति आकर टीकाकरण कक्ष में घुस गया और स्टाफ को कोरोना वैक्सीन क्यों नहीं लग रहा है कहकर पूछने लगा, जिसे श्रीमती सुभद्रा यादव (RHO) बताई कि अभी वैक्सीन नहीं आया है, जिसके आने का इंतजार सभी कर रहे हैं, वैक्सीन आने पर वैक्सीनेशन चालू किया जाएगा। इतने में युवक ऊंची आवाज में चिल्लाकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा जिसे राखीलाल भारती के साथ हॉस्पिटल स्टाफ समझाये की सिस्टर के साथ इस प्रकार बदतमीजी क्यों कर रहे हो तो वह युवक राखीलाल भारती का कॉलर खींचकर मारपीट पर उतारू हो गया। सफाईकर्मी इस दौरान आरोपी युवक का फोटो खींच लिया और आरोपी जिस गाड़ी में आया था उसका नंबर सी.जी 13-ए.एम.-9585 बताया चौकी खरसिया पुलिस आरोपी युवक पर अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button