देश विदेश

ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, तेल सुविधाओं को “राख का ढेर” करने की धमकी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मध्य-पूर्व। इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे 15 दिनों के युद्ध के बीच ईरान ने अमेरिका को बड़ा संदेश भेजा है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि उसके तेल ढांचे पर हमले जारी रहे तो मध्य-पूर्व में अमेरिकी कंपनियों से जुड़ी सभी प्रमुख तेल और ऊर्जा सुविधाओं को पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा, जिससे वे “राख का ढेर” बन जाएंगी।

युद्ध और वैश्विक तेल संकट

करीब दो सप्ताह पहले शुरू हुए इस युद्ध ने वैश्विक तेल बाजार को प्रभावित किया है। तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और दुनिया के कई देशों में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर का बयान

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने कहा कि वह अपने पिता सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत का बदला लेंगे और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखेंगे। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, होर्मुज की नाकाबंदी और क्षेत्रीय हमलों के कारण दुनिया के 5 प्रतिशत से अधिक तेल व्यापार प्रभावित हो रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button