छत्तीसगढ़
राजिम में पैरी नदी के एनीकट में मिले दो अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम, दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में पैरी नदी के एनीकट में दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शवों की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शवों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही दोनों मौतों की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।






