छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में रखेंगे निवेश की संभावनाएं

Advertisement

3 से 6 अक्टूबर तक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर जाएंगे मुख्यमंत्री, उद्योग और निवेशकों से सहयोग पर होगी चर्चा

रायपुर। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के नामांकन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 से 6 अक्टूबर 2026 तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान वे सिंगापुर में आयोजित होने वाले Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में शामिल होंगे।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की संभावनाओं की होगी प्रस्तुति

SING फोरम के जरिए छत्तीसगढ़ को अपनी विकास उपलब्धियों, औद्योगिक क्षमताओं और निवेश की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर के उद्योग जगत, उद्यमियों और निवेशकों के साथ भविष्य के सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा करेगा।

मुख्यमंत्री फोरम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए एमएसएमई, स्टार्टअप और रोजगारपरक क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों को सामने रखेंगे।

पहली बार आयोजित हो रहा SING फोरम

SING Forum 2026 का यह पहला संस्करण है, जिसका आयोजन Singapore Business Federation द्वारा किया जा रहा है। फोरम में सिंगापुर और भारत के वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधियों के साथ उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि और निवेशक हिस्सा लेंगे।

फोरम का उद्देश्य भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना तथा व्यापार एवं निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।

दीर्घकालिक आर्थिक सहयोग पर रहेगा फोकस

छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल राज्य की औद्योगिक संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और उद्यमियों के समक्ष रखेगा। इस दौरान निवेश के संभावित क्षेत्रों के साथ-साथ दीर्घकालिक आर्थिक सहयोग और व्यावसायिक साझेदारी की संभावनाओं पर भी संवाद होगा।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होने वाले इस दौरे को छत्तीसगढ़ के उद्योग, स्टार्टअप और निवेश क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button