देश विदेश

गुलदार का कहर: आंगन से 4 साल की मासूम को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

Advertisement

Chaubattakhal क्षेत्र के भतकोट गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गुलदार ने 4 साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया। बच्ची का शव बाद में घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बरामद हुआ।


आंगन से उठा ले गया गुलदार

घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। भतकोट गांव निवासी हरेंद्र की बेटी दृष्टि खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने अचानक हमला कर उसे जबड़े में दबोच लिया।


ग्रामीणों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

गुलदार बच्ची को आंगन से घसीटते हुए खेतों की ओर ले गया। परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की।


झाड़ियों में मिला शव, गांव में दहशत

काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बुरी हालत में मिला। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button