छत्तीसगढ़

रायपुर में 4 नए फ्लाईओवर को मिली मंजूरी, 360 करोड़ से अधिक की लागत से बदलेगा शहर का ट्रैफिक सिस्टम

Advertisement

रायपुर । राजधानी रायपुर में इस वर्ष चार नए फ्लाईओवर के निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने इन परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इन फ्लाईओवरों के बनने से शहर के यातायात को तेज, सुगम और व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।


जीई रोड से तेलीबांधा तक सबसे बड़ा फ्लाईओवर प्रोजेक्ट

लोक निर्माण विभाग ने जीई रोड पर गुरु तेज बहादुर उद्यान से तेलीबांधा स्थित नेताजी सुभाष चौक तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए 172 करोड़ 86 लाख 28 हजार रुपये मंजूर किए हैं। यह शहर का सबसे बड़ा फ्लाईओवर प्रोजेक्ट होगा।


रिंग रोड और वीआईपी रोड पर भी होंगे ओवरपास

रिंग रोड क्रमांक-2 स्थित सोनडोंगरी चौक पर ओवरपास के लिए 43 करोड़ 89 लाख 17 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।
इसके अलावा वीआईपी रोड के फुंडहर चौक पर ओवरपास निर्माण के लिए 56 करोड़ 7 लाख 35 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।


अटल पथ पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण

अटल पथ एक्सप्रेस-वे पर फुंडहर चौक में ग्रेड सेपरेटर निर्माण के लिए भी 87 करोड़ 53 लाख 13 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना ट्रैफिक फ्लो को और अधिक सुचारू बनाने में मदद करेगी।


यातायात व्यवस्था सुधार पर सरकार का फोकस

राज्य शासन का कहना है कि रायपुर में यातायात को तेज, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार सड़क विस्तार और फ्लाईओवर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं से ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी और लोगों की आवाजाही अधिक सहज होगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button