रायगढ़

भाजपा स्थापना दिवस: झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रायगढ़ के तत्वावधान में बनिया पारा में हुआ गरिमामयी आयोजन

Advertisement

रायगढ़: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के गौरवमयी अवसर पर आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, रायगढ़ के तत्वावधान में बनिया पारा स्थित गांजा चौक जगन्नाथ मंदिर के पास में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चलचित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरुण दीवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक के संघर्षपूर्ण और स्वर्णिम सफर पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री विकास केडिया, श्री जतिन साव, जिला मंत्री श्री पवन शर्मा, महापौर श्री जीवर्धन चौहान और नगर निगम सभापति श्री डिग्रीलाल साहू ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगठन की मजबूती और अंत्योदय के संकल्प को दोहराया।

स्थापना दिवस के इस उत्सव में जिला मीडिया एवं आईटी सेल प्रभारी श्री अंशु टूटेजा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री अरुण सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती मधुलता पटेल और भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। एमआईसी सदस्य व पार्षद श्री मुक्तिनाथ बबुआ एवं श्री सुनील थवाईत ,युवा मोर्चा जिला मंत्री श्री अंकित मिश्रा, भाजयुमो जुटमिल मंडल अध्यक्ष श्री खगेश देवांगन, श्री शशिभूषण चौहान, श्री अमन वैष्णव,श्रीमती पुर्णिमा महंत, श्री गोलु यादव और श्री निकुंज शर्मा, श्री सौरभ नामदेव ने सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभाई। वक्ताओं ने एकजुट होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा बनिया पारा क्षेत्र भाजपा के जयघोष से गुंजायमान रहा और उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्र सेवा का शपथ लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button