छत्तीसगढ़

वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उमेश पटेल का सख्त रुख—“दोषियों पर FIR हो, जांच कमेटी बने”

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भीषण हादसे पर गहरा शोक, मृत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित

नन्देली। सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट पर खरसिया विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।


“हादसा हृदय विदारक, घायलों को मिले बेहतर इलाज”

उमेश पटेल ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। साथ ही प्रशासन को निर्देशित किया कि घायलों को तत्काल उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।


औद्योगिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, लापरवाही अस्वीकार्य

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे औद्योगिक राज्य में इस प्रकार की सुरक्षा चूक कतई स्वीकार्य नहीं है। ऐसे हादसे यह दर्शाते हैं कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है, जो बेहद गंभीर चिंता का विषय है।


FIR और जांच कमेटी की मांग, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो

विधायक उमेश पटेल ने सख्त रुख अपनाते हुए प्लांट प्रबंधन पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन बिना देर किए जांच कमेटी गठित करे, ताकि हादसे के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।


“तकनीकी चूक की हो गहन जांच, श्रमिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं”

उन्होंने कहा कि यह पता लगाना बेहद जरूरी है कि आखिर इतनी बड़ी तकनीकी चूक कैसे हुई। जांच में जो भी अधिकारी या प्रबंधन के लोग दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ श्रम कानूनों के तहत कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button