छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों की बड़ी भर्ती: 2292 पदों के लिए विज्ञापन जारी, 11 अक्टूबर को परीक्षा तिथि घोषित

शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उक्त रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। उक्त पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा और अन्य शर्तें भी निर्धारित कर दी गई हैं।
व्याख्याता एवं शिक्षक भर्ती के लिए पृथक विज्ञापन
लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया, विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट एवं स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट ‘पर जारी की जाएगी। भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
10 अक्टूबर को होगी लिखित परीक्षा
इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि संबंधी जानकारी व्यापम द्वारा पृथक से जारी की जाएगी। व्याख्याता और शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए पृथक से विज्ञापन भी जारी किए जाएंगे।






