छत्तीसगढ़

शिवरीनारायण में श्रीराम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, संतों से लिया आशीर्वाद

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ आश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम के चरणों से पावन भूमि : सीएम साय

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती भगवान श्रीराम के चरणों से धन्य रही है। उन्होंने वनवास काल में श्रीराम के आगमन और माता शबरी की भक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि आस्था, समर्पण और विश्वास की प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि तेंदुवा धाम आज धार्मिक और सांस्कृतिक जागरण का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां हजारों श्रद्धालु श्रीराम कथा का श्रवण कर रहे हैं।

धार्मिक परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में हरिवंश औषधालय एवं पंचकर्म केंद्र, श्रीराम-जानकी मंडपम, हरिवंश वैदिक पाठशाला, मां दुर्गा गौ मंदिर और हनुमत प्रवेश द्वार सहित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए आश्रम प्रबंधन को बधाई दी।

राम मंदिर निर्माण में छत्तीसगढ़ की श्रद्धा का जिक्र

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के दौरान छत्तीसगढ़ से 11 ट्रक चावल और चिकित्सकों की टीम भेजी गई थी, जो प्रदेशवासियों की गहरी श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं।

नक्सलवाद खत्म, विकास को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। अब राज्य में शांति, विकास और सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

संतों और श्रद्धालुओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में परमपूज्य वासुदेवनंद सरस्वती महाराज, किन्नर अखाड़ा प्रमुख मां टीना, सांसद कमलेश जांगड़े, महंत रामसुंदर दास सहित कई संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button