रायगढ़

रायगढ़ में हृदय रोगियों को बड़ी राहत, अब शहर में ही होगी सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी जांच

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। हृदय रोगियों के लिए राहतभरी खबर है। अब दिल की नसों में ब्लॉकेज (blockage) की जांच के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। रायगढ़ स्थित श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी सुविधा शुरू कर दी गई है।

बिना दर्द और बिना भर्ती के होगी जांच

अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अलेक्जेंडर विलियम नंदा ने बताया कि यह आधुनिक तकनीक सीटी मशीन के माध्यम से हृदय की नसों की बारीकी से जांच करती है। इसकी खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की चीर-फाड़ या दर्दनाक प्रक्रिया की जरूरत नहीं होती। मरीज को अस्पताल में भर्ती भी नहीं होना पड़ेगा।

ओपीडी में ही मिलेगी सुविधा

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह जांच ओपीडी स्तर पर ही कम समय में पूरी हो जाती है। इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। पहले इस तरह की जांच के लिए मरीजों को महानगरों में जाना पड़ता था, लेकिन अब रायगढ़ में ही यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।

प्रबंधन ने जताई खुशी

अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रकाश मिश्रा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को आधुनिक और सटीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की शुरुआत स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा कदम है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button