छत्तीसगढ़

बीजापुर में आरक्षक ने दी जान, रक्षित केंद्र में था तैनात, पुलिस जांच जारी

Advertisement

बीजापुर: बस्तर संभाग के सबसे अहम जिले बीजापुर में सोमवार की रात को एक बड़ी घटना घट गई. बीजापुर जिला मुख्यालय में तैनात एक आरक्षक ने जान दे दी. आरक्षक रक्षित केंद्र में पदस्थ था. आरक्षक का नाम दिलीप तेलम बताया जा रहा है. यह घटना रात 9 बजे की बताई जा रही है.

बीजापुर पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे.पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक दिलीप तेलम ने अचानक यह आत्मघाती कदम उठाया. घटना स्थल पर मौजूद पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक के पास से कोई लिखित नोट बरामद नहीं हुआ है, हालांकि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कारणों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

जवान के परिजनों को दी गई सूचना

घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है. कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

इस दुखद घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है. साथी जवानों ने आरक्षक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे. बीजापुर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर हैं. पुलिस की तरफ से जांच की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button