छत्तीसगढ़

राजनांदगांव पुलिस की बड़ी सफलता: चार बड़ी चोरियों का खुलासा, राजस्थान का अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

Advertisement
राजनांदगांव जिले में पुलिस ने शहर में हुई चार बड़ी चोरियों का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान के एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने शहर में हुई चार बड़ी चोरियों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए राजस्थान के एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रात्रि के समय दुकानों की छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर गल्ले से नगदी एवं कीमती सामान चोरी होने की शिकायत मिली थी. पुलिस ने कोतवाली में अपराध क्रमांक 456/25, 478/25, 532/25 एवं 537/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, टावर डंप एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के एक शातिर गिरोह की संलिप्तता सामने आई।

इन जगहों पर हुई थी चोरियां
1. 
नंदलाल हार्डवेयर, महावीर चौक दिनांक 03-04 सितंबर 2025 की रात्रि गल्ले से ₹60,000 नगद चोरी।
2. गणेश मेडिकल स्टोर, मानव मंदिर चौक दिनांक 17-18 सितंबर 2025 की रात्रि ₹7,00,000 नगद चोरी।
3. नरेश वॉच, मानव मंदिर चौक दिनांक 17-19 सितंबर 2025 के मध्य ₹2,50,000 नगद एवं 12-13 नग कीमती घड़ियां चोरी।
4. संगम साड़ी दुकान, हमालपारा दिनांक 26-27 अगस्त 2025 की रात्रि ₹3,00,000 नगद एवं एक पुरानी सोने की चैन सहित कुल ₹4,00,000 की चोरी।

प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया राजनांदगांव 
राजनांदगांव पुलिस टीम द्वारा राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दबिश देकर मुख्य आरोपी दिनेश चरपोटा को केंद्रीय जेल बांसवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर राजनांदगांव लाया गया है। मामले में विस्तृत पूछताछ एवं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button