छत्तीसगढ़

नारायणपुर में SP गनमैन की अनोखी पहल: मोटरगाड़ियों की जगह बैलगाड़ी से निकाली बारात, सादगी और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, मंत्री केदार कश्यप ने की सराहना

Advertisement
नारायणपुर जिले में SP गनमैन ने मोटरगाड़ियों की बजाय बैलगाड़ी से बारात निकालकर सादगी, बचत और भारतीय परंपरा का संदेश दिया। मंत्री केदार कश्यप ने भी पहल की सराहना की।

नारायणपुर। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध जैसे हालातों के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सादगी, बचत और भारतीय परंपरा को अपनाने की अपील का असर अब अबूझमाड़ के प्रवेश द्वार डूमरतराई गांव में देखने को मिला है।

मोटरगाड़ियों के बजाय बैलगाड़ी से निकाली बारात 
नारायणपुर जिले के डूमरतराई गांव निवासी एवं SP गनमैन कुबेर देहरी ने अपनी बारात मोटरगाड़ियों के बजाय बैलगाड़ी से निकालकर समाज को एक अनोखा संदेश दिया। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और आधुनिक दिखावे के दौर में यह पहल लोगों के बीच आकर्षण और चर्चा का केंद्र बन गई है।

 

पीएम मोदी की बातों को भी गंभीरता से लें- देहरी 
कुबेर देहरी ने कहा कि, हमारी संस्कृति और परंपरा हमारी असली पहचान है। नई पीढ़ी को इसे सहेजकर रखना चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को भी गंभीरता से लेना चाहिए।

 

सादगी और सामाजिक संदेश का प्रेरणादायक उदाहरण
इस अनूठी पहल की प्रदेश के मंत्री केदार कश्यप ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसा की और इसे भारतीय संस्कृति, सादगी और सामाजिक संदेश का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। बैलगाड़ी में निकली यह बारात अब पूरे इलाके में मिसाल बन चुकी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button