छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला! अब कम होगा सरकारी फिजूलखर्च, शासन ने की नई गाइडलाइन जारी

Chhattisgarh government guidelines: छत्तीसगढ़ शासन ने सरकारी खर्चों में कटौती के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। ईंधन, बिजली, यात्रा और कार्यालयीन खर्च कम करने के लिए वाहन पूलिंग, डिजिटल बैठकें, ई-ऑफिस और बिजली बचत जैसे उपायों को प्राथमिकता दी गई है।
Chhattisgarh government guidelines: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक खर्चों में कटौती और संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने ईंधन, बिजली, यात्रा और कार्यालयीन खर्चों को कम करने के उद्देश्य से सभी विभागों को नई कार्यप्रणाली अपनाने के आदेश दिए हैं। इसके तहत शासकीय वाहनों के उपयोग, बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यालय संचालन में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। सरकार ने वाहन पूलिंग, डिजिटल बैठकों, ई-ऑफिस और बिजली बचत को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं, ताकि सरकारी खर्च कम हो और संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
Chhattisgarh government guidelines: अधिकारियों के लिए लागू होगी वाहन पूलिंग व्यवस्था
सरकार ने एक ही गंतव्य की ओर जाने वाले अधिकारियों के लिए वाहन पूलिंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य पेट्रोल और डीजल की खपत कम करना और सरकारी खर्च में बचत करना है। विभागों को कहा गया है कि अनावश्यक वाहन उपयोग पर रोक लगाई जाए और यात्रा योजनाओं को समन्वित तरीके से तैयार किया जाए।






