15 फिल्में, 5 ब्लॉकबस्टर, 2 फ्लॉप, ‘पेद्दी’ से पहले बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा चुकी हैं राम चरण की ये फिल्में

हैदराबाद: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा पेद्दी के प्रमोशन में व्यस्त हैं. यह फिल्म 4 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में राम चरण एक नए किरदार में नजर आएंगे. हालांकि इससे पहले भी राम चरण सिनेमा को कई फिल्में दे चुके हैं, जिसमें से कुछ ब्लॉकबस्टर रही, तो कुछ हिट-सुपरहिट. आइए पेद्दी से पहले राम चरण की फिल्मी करियर पर एक नजर डालें…
राम चरण की डेब्यू फिल्म ‘चिरुथा’ है, जो 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म से चरण ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. 25 करोड़ में बनकर तैयार हुई चिरुथा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 45.2 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. शानदार शुरुआत के बाद राम चरण अपने फिल्मी करियर में आगे बढ़ते गए और कामयाबी उनके कदम चूमती गई.
राम चरण ने अपने करियर में पेद्दी को छोड़कर 15 फिल्में की हैं. जबकि दो फिल्मों में उन्होंने कैमियो किया है. इन 15 फिल्मों में उन्होंने 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में अपने नाम की हैं. वहीं, 2 फ्लॉप और 3 डिजास्टर फिल्में उनकी झोली में आईं. हालांकि, उनकी बाकी सारी फिल्में हिट-सुपरहिट रही हैं.
ब्लॉकबस्टर फिल्में
चिरुथा के 2 साल बाद राम चरण ने 2009 में मगधीरा में नजर आए. यह फिल्म 35 करोड़ रुपये में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर 146.8 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया. इसके बाद उन्होंने 2012 में ‘रच्छा’, 2013 में नायक, 2018 में रंगस्थलम और 2022 में आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में तेलुगु सिनेमा को दी.
2 फ्लॉप फिल्में
ब्लॉकबस्टर फिल्मों के अलावा राम चरण की झोली में फ्लॉप और डिजास्टर फिल्में भी आई हैं. उनकी पहली फ्लॉप फिल्म जंजीर थी, जो 2013 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. तेलुगु में इस फिल्म का नाम तूफान रखा गया था. यह फिल्म 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट की कमाई भी नहीं निकाल पाई. इसने बॉक्स ऑफिस पर 46.3 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था.
इसके बाद 2019 में ‘विनय विधेय रामा’ आई, जो बॉक्स ऑफिस पर फूस रही. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 97.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म में राम चरण पहली बार कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था.
3 डिजास्टर फिल्में
डिजास्टर फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में पहली फिल्म ‘ब्रूस ली: द फाइटर’ इस फिल्म में वह रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आए थे. 2015 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 72.8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इस फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपये था.
राम चरण की दूसरी डिजास्टर फिल्म आचार्य थी, जिसे 140 करोड़ रुपये बजट में तैयार किया गया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 73.50 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी. एक्टर का तीसरा डिजास्टर फिल्म गेम चेंजर है. यह फिल्म 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाई गई थी. इस फिल्म में चरण दूसरी बार कियारा के साथ नजर आए थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मात्र 186.28 करोड़ रुपये ही बिजनेस कर पाई थी.
बाकी फिल्में रही हिट-सुपरहिट
5 ब्लॉकबस्टर, 3 डिजास्टर, 2 फ्लॉप फिल्मों के बाद, जितनी भी राम चरण की फिल्में थी, वो या तो हिट था, या अवरेज या फिर सुपरहिट. इस लिस्ट में ऑरेंज (2010, हिट), येवादु (2014, सुपरहिट), गोविंदुडु अंदारिवाडेले (2014, एवरेज), ध्रुवा (2016, सुपरहिट) जैसी फिल्में शामिल हैं.





