रायगढ़

खरसिया को आज मिलेगी विकास की नई सौगात, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आवासीय कॉलोनी का होगा शुभारंभ

Advertisement

खरसिया। नगरवासियों, खेल प्रेमियों और अपने घर का सपना संजोए लोगों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अनुराग सिंह देव आज खरसिया प्रवास के दौरान करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा आधुनिक मंच

नगरपालिका परिषद खरसिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में निर्मित विभिन्न खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इन सुविधाओं के शुरू होने से स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के लिए आधुनिक आधारभूत संरचना उपलब्ध होगी।

आधुनिक बॉक्स क्रिकेट का होगा उद्घाटन

खेल प्रेमियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए खरसिया में तैयार किए गए आधुनिक बॉक्स क्रिकेट मैदान का भी आज औपचारिक उद्घाटन होगा। इस सुविधा से शहर के क्रिकेट खिलाड़ियों को डे-नाइट और सुरक्षित वातावरण में खेल अभ्यास का अवसर मिलेगा।

गृह निर्माण मंडल की नई कॉलोनी का भूमि पूजन

नगरवासियों के आवासीय सपनों को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की नई आवासीय कॉलोनी का भूमि पूजन भी किया जाएगा। इस योजना के तहत भविष्य में नागरिकों को किफायती और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

नगर विकास में मील का पत्थर साबित होगा कार्यक्रम

नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि यह कार्यक्रम खरसिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। खेल सुविधाओं के विस्तार से युवाओं को नई दिशा मिलेगी, वहीं नई आवासीय कॉलोनी से आम लोगों का अपने घर का सपना साकार होगा।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका परिषद खरसिया नगर के चहुंमुखी विकास और नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button