छत्तीसगढ़

CG Medical College Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 पदों पर भर्ती, 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Advertisement
Advertisement

CG Medical College Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और सीनियर रेजीडेंट के 149 पदों पर संविदा भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है।

CG Medical College Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे मेडिकल क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी और सीनियर रेजीडेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए संविदा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें कुल 149 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुताबिक यह भर्ती राज्य के दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम स्थित नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए की जा रही है। इन संस्थानों में चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने और फैकल्टी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह भर्ती निकाली गई है।

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में प्राध्यापक (Professor), सह-प्राध्यापक (Associate Professor), सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) और सीनियर रेजीडेंट (Senior Resident) के पद भरे जाएंगे। कुल 149 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

NMC के मानकों के अनुसार होगी नियुक्ति

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के दिशा-निर्देशों और पात्रता मानकों के अनुरूप होगी। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यक योग्यताओं का परीक्षण NMC के निर्धारित नियमों के आधार पर किया जाएगा।

और इंटरव्यू से होगा चयन

आवेदन प्राप्त होने के बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। पात्र पाए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन पत्र में दी गई जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेज सही और प्रमाणिक होने चाहिए। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

नए मेडिकल कॉलेजों को मिलेगा लाभ

राज्य के पांच नए मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे मेडिकल छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में भी मदद मिलेगी। लंबे समय से रिक्त पदों को भरने की मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button