छत्तीसगढ़रायगढ़

Raigarh News: वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी शर्मा का निधन, शोक की लहर

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। नगर के सुप्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर के पुजारी स्वर्गीय जयराम महाराज के बड़े पुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा (भोला) की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी शर्मा का गुरुवार दोपहर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

धर्मपरायण और मिलनसार व्यक्तित्व की थीं लक्ष्मी देवी शर्मा

लक्ष्मी देवी शर्मा अपने सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया।

उनके आकस्मिक निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। वे अपने पीछे पुत्र वैभव शर्मा, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

कयाघाट मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

लक्ष्मी देवी शर्मा का अंतिम संस्कार गुरुवार को कयाघाट मुक्तिधाम में किया गया, जहां बड़ी संख्या में परिजन, मित्र, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और नगरवासी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं पत्रकार संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button