छत्तीसगढ़

BJP National Executive: नितिन नबीन की टीम में लक्ष्मी वर्मा बन सकती हैं उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के 4 नेताओं के नाम चर्चा में, कार्यकारिणी का ऐलान इसी माह

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BJP National Executive: बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन जल्द ही अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर सकते हैं।
यहां बता दें, नबीन ने 20 जनवरी 2026 को  राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाली है।

बीजेपी सूत्र बता रहे हैं कि जून के मध्य में बीजेपी की नई टीम का ऐलान हो सकता है। पार्टी में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। जानकारों की मानें तो इस बार संगठन में युवा और एक्टिव चेहरों को प्राथमिकत दी जाएगी।।

बीजेपी नेताओं के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा का नाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल है। बताते हैं, संगठन और महिला मोर्चा में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है।

BJP National Executive

लक्ष्मी वर्मा का राजनीतिक सफर

  • 1994 – रायपुर वार्ड क्रमांक 7 से पार्षद निर्वाचित
  • 2000 – रायपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिनिधि बनीं
  • 2010 – रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित
  • 2021 – भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
  • 2021 – भाजपा की मीडिया प्रवक्ता बनीं
  • 2024 – राज्य महिला आयोग की सदस्य नियुक्त
  • 2025 – राज्यसभा सदस्य बनीं

क्यों मजबूत दावेदारी ?

  • संगठन और चुनावी राजनीति का 30 साल का अनुभव
  • पार्षद से राज्यसभा तक विभिन्न पदों पर काम का अनुभव
  • महिला मोर्चा और संगठन में मजबूत पकड़
  • प्रदेश स्तर पर पार्टी की एक्टिव और भरोसेमंद नेता
  • मीडिया और जनसंपर्क का अच्छा अनुभव
  • महिला नेतृत्व के प्रमुख चेहरों में शामिल

BJP National Executive

संतोष पांडे्य का राजनीतिक सफर

  • 2 बार बीजेपी प्रदेश मंत्री रहे
  • भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे
  • युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली
  • बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े

क्यों मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी ?

  • RSS और बीजेपी संगठन में लंबा अनुभव
  • प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका
  • युवा मोर्चा से लेकर पार्टी संगठन तक के काम का अनुभव
  • संगठन में मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क
  • चुनावी रणनीति और जनसंपर्क में दक्ष
  • सांसद होने के साथ पार्टी नेतृत्व का भरोसेमंद चेहरा

BJP National Executive

 सौरभ सिंह का राजनीतिक सफर

  • बीजेपी के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
  • दो बार विधायक रह चुके
  • संगठन और चुनावी राजनीति का लंबा अनुभव

इसलिए मजबूत दावेदारी

  • दो बार विधायक रहने का अनुभव
  • क्षेत्र में मजबूत जनाधार और लोगों से अच्छा संपर्क
  • लंबे समय से पार्टी संगठन में एक्टिव
  • संगठनात्मक और राजनीतिक अनुभव का लाभ
  • सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय की क्षमता

BJP National Executive

रुप कुमारी चौधरी का राजनीतिक सफर

  • बीजेपी जिला अध्यक्ष रहीं
  • 2013 – पहली बार विधायक निर्वाचित
  • 2014 – बीजेपी प्रदेश मंत्री बनीं
  • 2015-2018 – संसदीय सचिव रहीं
  • वर्तमान में महासमुंद से लोकसभा सांसद

इसलिए मजबूत दावेदारी

  • संगठन और चुनावी राजनीति का लंबा अनुभव
  • विधायक से सांसद तक का राजनीतिक सफर
  • प्रदेश स्तर पर संगठन में काम करने का अनुभव
  • महिला नेतृत्व के प्रमुख चेहरों में शामिल
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मजबूत जनसंपर्क
  • पार्टी के भरोसेमंद और एक्टिव नेताओं में गिनती

सचिव बनने की रेस में ये नेता

नबीन की टीम में सचिव पद के लिए सांसद संतोष पांडेय, सौरभ सिंह और सांसद रूप कुमारी चौधरी के नाम की चर्चा है। पार्टी के भीतर इन नेताओं को संगठनात्मक कार्यों और जनाधार के आधार पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना बताई जा रही है।

प्रदेश टीम में भी बदलाव सुगबुगाहट 

बीजेपी सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय टीम के गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन के साथ कई क्षेत्रीय अध्यक्षों और पदाधिकारियों के परफॉरमेंस की समीक्षा की जा सकती है।

ऐसे में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर होने वाले इन बदलावों पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की निगाहें टिकी हुई हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button