Raipur News: सीजी बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स श्रमिक परिवारों के बच्चों का सम्मान, CM साय बोले- इन बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है

CG Noni-Babu Medhavi Shiksha Sahayata Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
श्रमिक परिवारों के बच्चों का सम्मान
समारोह के दौरान 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रमिक परिवारों के टॉप-10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुए उनकी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/06/05/raipur-news-2026-06-05-17-10-20.jpeg)
श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। नोनी-बाबू शिक्षा सहायता योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में श्रम विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। सम्मानित विद्यार्थियों ने भी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।







