छत्तीसगढ़

Bastar News: परिवहन समिति और ट्रक मालिकों के बीच विवाद, VIDEO वायरल, पुलिस ने कराया बीच बचाव

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bastar News: बस्तर जिले के नगरनार में स्थित प्लांट के बाहर परिवहन समिति और ट्रक मालिकों के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति तनावपूर्ण होते देख नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

नगरनार स्टील प्लांट

जानकारी के मुताबिक, नगरनार प्लांट में ट्रक और ट्राला मालिकों को परिवहन व्यवस्था को लेकर काफी समय से नाराजगी है। वाहन मालिकों का कहना है कि परिवहन समितियों के व्यवहार और काम करने के तरीके के कारण उन्हें लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी नाराजगी के चलते बड़ी संख्या में वाहन मालिक इकट्ठा हुए और परिवहन समितियों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Bastar News
बस्तर जिले के नगरनार में स्थित प्लांट के बाहर परिवहन समिति और ट्रक मालिकों के बीच विवाद हो गया। ये ट्रक मालिक समस्याओं से परेशान हैं।

दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की

विरोध के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्दी ही धक्का-मुक्की में बदल गई। जैसे ही विवाद बढ़ने की खबर मिली, नगरनार पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को संभाल लिया। एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात किया गया, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।

15 दिन का अल्टीमेटम

प्रदर्शन कर रहे वाहन मालिकों ने चेतावनी दी है कि अगर अगले 15 दिनों में परिवहन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे अपने वाहन जिला प्रशासन को सौंप देंगे। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया गया है।

फिलहाल किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत या FIR दर्ज कराने के लिए नहीं पहुंचा है। पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button