छत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ से बस हफ्ताभर दूर मानसून, अगले 4 दिन तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, वीकेंड पर मौसम बिगाड़ सकता है प्लान

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG Weather Today 6 June 2026: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। रायपुर और राजनांदगांव में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा, जबकि मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं।

CG Weather Today 6 June 2026: शनिवार और रविवार अगर परिवार या किसी खास के साथ घूमने फिरने या बाहर निकलने का प्लान बना रहे लोगों के लिए छत्तीसगढ़ का मौसम अच्छे संकेत नहीं दे रहा रहा है।

मौसम विभाग रायपुर केंद्र ने शनिवार और अगले कुछ दिनों के दौरान कई जिलों में बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की गतिविधियां तेज होने लगी हैं, जिसके असर से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मौसम बदल सकता है।

ऐसे में वीकेंड पर आउटिंग या यात्रा की योजना बना रहे लोगों को मौसम का ताजा अपडेट देखकर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।

अगले 4 दिनों तक सक्रिय रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट में अगले पांच दिनों तक एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। 6 और 7 जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है।

इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने का भी अनुमान है। 8 और 9 जून को भी कई इलाकों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं, जिसका असर आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ पर भी दिखाई देगा।

रायपुर सहित कई शहरों में गर्मी बरकरार

हालांकि बारिश की संभावना के बावजूद प्रदेश के कई हिस्सों में फिलहाल गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रायपुर और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

वहीं पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर शहर के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

किसानों और आम लोगों पर पड़ेगा असर

यह छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट किसानों, यात्रियों और दैनिक कामकाज करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले में रखी कृषि उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखें ताकि बारिश से नुकसान न हो।

वहीं तेज हवा और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती बारिश से खरीफ फसलों की तैयारी कर रहे किसानों को राहत मिल सकती है, लेकिन वज्रपात और तेज हवा को लेकर सतर्कता जरूरी होगी।

मौसम विभाग की चेतावनी, सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां लगातार बनी रह सकती हैं।

विभाग ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, अनावश्यक रूप से दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को मौसम संबंधी ताजा सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button