रायगढ़

4399 दिनों का ऐतिहासिक कार्यकाल: मदनेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा, छाया विधायक महेश साहू ने की देश की प्रगति की कामना

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसिया। Narendra Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने पर क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया। इस विशेष उपलब्धि के उपलक्ष्य में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में मदनपुर स्थित मदनेश्वर महादेव शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू अपने साथियों के साथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की।

मंदिर परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के लंबे कार्यकाल को भारत की राजनीतिक स्थिरता, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही देश की समृद्धि और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना भी की गई।

इस अवसर पर चित्र सेन तिवारी, पीतांबर प्रसाद पटेल, धन साईं पटेल, राम कुमार यादव, प्रशांत यादव, मनोज डंगसेना, मोनू राठौर और राज राठौर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने इसे देश के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बताया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button