छत्तीसगढ़

सक्ती जनपद पंचायत में ACB का बड़ा एक्शन : 1 लाख की रिश्वत लेते CEO समेत 3 कर्मचारी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सक्ती। जिले की जनपद पंचायत सक्ती में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के सीईओ सहित तीन लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत सक्ती के सीईओ निखिल कश्यप, सहायक ग्रेड-3 अविनाश ठाकुर और भृत्य लच्छन भानु पर एक हितग्राही का भुगतान जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। बताया जा रहा है कि करीब 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के बदले आरोपियों ने 2 लाख रुपये कमीशन की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने मामले का सत्यापन कराया।

शिकायत के बाद रेड मारकर आरोपियों को पकड़ा 
शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। इसी दौरान आरोपियों को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। एसीबी की टीम ने जनपद पंचायत कार्यालय सक्ती में दबिश देकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने मौके से जरूरी दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

चेक जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत 
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भुगतान संबंधी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और चेक जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई रहेगी जारी- एसीबी 

इस कार्रवाई के बाद जनपद पंचायत और जिले के प्रशासनिक अमले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button