छत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का दौर जारी, पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव और जगदलपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 जून को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कई जिलों में मौसम सुहाना

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय मानसूनी परिस्थितियों और समुद्र से आ रही नमी के कारण बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस वजह से उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में मौसम सुहाना बना रहेगा। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है और लोगों को गर्मी से राहत रहेगी।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में भी अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और कुछ समय के लिए तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

26 जून को भी हल्की और मध्यम बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही मौसमी द्रोणिका और बंगाल की खाड़ी से लगातार मिल रही नमी के कारण बारिश का सिलसिला बना रहेगा। 26 जून तक भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की एक्टिविटी जारी रहने की संभावना है।

राजनांदगांव और जगदलपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी

cg me barish

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश राजनांदगांव और जगदलपुर में रिकॉर्ड की गई है।

बेमेतरा में सबसे ज्यादा 41.4 डिग्री तापमान

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस बेमेतरा में रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में 39 डिग्री, जांजगीर-चांपा और सुकमा में 38.3 डिग्री और मुंगेली में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर का तापमान सामान्य से ज्यादा

रायपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा रहा। बारिश और बादलों की वजह से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गर्मी का असर कम रहा। अगले 2 दिन बारिश की एक्टिविटी जारी रहेंगी।

CG में 24, 25 और 26 जून को कैसा रहेगा मौसम

cg ka mousam hindi news

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button