छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून ने दी दस्तक, दंतेवाड़ा से हुआ प्रवेश, कई जिलों में बारिश का दौर शुरू

Advertisement

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञानी डॉ. गायत्री वाणी के अनुसार सोमवार 22 जून को मानसून ने बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश किया है। वर्तमान में मानसून मध्य छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुका है और अगले दो से तीन दिनों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना है।

कई जिलों में बारिश और वज्रपात का असर

मानसून के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात की भी स्थिति बनी रही।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 5 दिनों तक प्रदेश में वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

तापमान में गिरावट की संभावना

वहीं मानसून के प्रभाव से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे मौसम में हल्की ठंडक और राहत महसूस की जाएगी।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों से बचने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button