छत्तीसगढ़

तायक्वांडो विजेता जिले के गौरव का प्रतीक: रामचन्द्र शर्मा, मेडल विजेताओं से खेल विकास पर चर्चा

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेपाल में 10 गोल्ड जीतकर लौटे खिलाड़ियों का सम्मान
रायगढ़ जिले के तायक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता से लौटने के बाद खिलाड़ियों ने वरिष्ठ खिलाड़ी एवं मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

खिलाड़ियों और कोच ने की सौजन्य भेंट
टीम के वरिष्ठ कोच विकास कुमार ने बताया कि नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल करने के बाद पूरी टीम रायगढ़ के खेल जगत के वरिष्ठ नाम रामचन्द्र शर्मा से मिलने पहुंची।

इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों की जानकारी साझा की और तायक्वांडो खेल को जिले में आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

खेलों को बढ़ावा देने पर जोर
रामचन्द्र शर्मा ने खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए कहा कि ऐसे खेलों को विशेष प्रोत्साहन मिलना चाहिए, जिनमें खिलाड़ी लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तायक्वांडो जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और फिटनेस को बढ़ाते हैं।

कोच और खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
चर्चा के दौरान रामचन्द्र शर्मा ने कोचों और खिलाड़ियों से विस्तार से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आने वाले समय में जिले, प्रदेश और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचा करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button