छत्तीसगढ़

बस्तर रेंज को मिले नए महानिरीक्षक : बद्री नारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए आईजी, आदेश जारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
राज्य शासन ने आईपीएस अधिकारी बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है। उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं।


रायपुर। 
राज्य शासन ने आईपीएस अधिकारी बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है। उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बद्री नारायण मीणा इससे पहले नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ थे। अब उन्हें बस्तर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बस्तर रेंज प्रदेश की महत्वपूर्ण पुलिस रेंजों में शामिल है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

aff

पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मिलेगी मजबूती 
आईजी श्री मीणा के बस्तर रेंज आईजी नियुक्त होने से क्षेत्र में पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन के आदेश के बाद वे जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

सुंदरराज पी बने NIA के नए आईजी 
बस्तर रेंज के पूर्व आईजी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में आईजी पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। सुंदरराज पी ने बस्तर में अपने कार्यकाल के दौरान नक्सल विरोधी अभियानों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी नई नियुक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा और जांच एजेंसी को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button