छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट : एक हफ्ते में खुलेगा पोर्टल, पहले बस्तर से जुड़ेंगे नए लाभार्थी, फिर पूरे प्रदेश में बढ़ेगा दायरा

Advertisement
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी है कि महतारी वंदन योजना का पोर्टल आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ किया जाएगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी है कि महतारी वंदन योजना का पोर्टल आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि योजना के तहत सबसे पहले बस्तर संभाग की महिलाओं के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इससे बस्तर क्षेत्र की 2 लाख से अधिक महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। खास बात यह है कि पुनर्वासित महिला नक्सलियों को भी इस योजना के दायरे में शामिल किया जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता और मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी जानकारी 
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, बस्तर में प्रक्रिया शुरू होने के बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश की महिलाओं के लिए भी पोर्टल खोला जाएगा, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके।

पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने दी जाती है आर्थिक सहायता 
आपको बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, परिवार में उनकी भागीदारी को मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। पोर्टल खुलने से बड़ी संख्या में ऐसी महिलाओं को राहत मिलेगी जो लंबे समय से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रही थीं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button