Chhattisgarh News: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा, अगस्त में ही जारी होगी महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों के लिए इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास होने वाला है। राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त निर्धारित समय से पहले जारी करने का फैसला लिया है। आमतौर पर यह किस्त सितंबर में जारी की जानी थी, लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए सरकार ने इसे अगस्त में ही हितग्राहियों के खातों में अंतरित करने का निर्णय लिया है।
त्योहार से पहले महिलाओं को मिलेगी आर्थिक राहत
सरकार के इस फैसले से प्रदेश की लाखों महिलाओं को त्योहार के अवसर पर आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। समय से पहले राशि मिलने से हितग्राही महिलाएं रक्षाबंधन की तैयारियों और अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए इस राशि का उपयोग कर सकेंगी।
बालोद से मुख्यमंत्री करेंगे राशि का अंतरण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह के दौरान महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे।
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर
महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। त्योहार से पहले किस्त जारी करने के निर्णय को सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक संबल देने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है। इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर अतिरिक्त आर्थिक राहत मिलेगी।






