छत्तीसगढ़

चक्रधर समारोह की आठवीं शाम कला के नाम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

Advertisement

दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई आठवीं सांस्कृतिक संध्या, कलाकारों का किया सम्मान

रायगढ़। 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की आठवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश के चरणों में नमन के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने कला सम्राट महाराजा चक्रधर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन किया।

इस अवसर पर समारोह में प्रस्तुति देने पहुंचे कलाकारों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

चक्रधर समारोह को बताया कला साधना की विरासत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि चक्रधर समारोह के आठवें दिन इस सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि देशभर के कलाकार इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने की प्रतीक्षा करते हैं।

उन्होंने महाराजा चक्रधर के कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी कला साधना और विरासत को चक्रधर समारोह के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है।

नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का मंच

अरुण साव ने कहा कि चक्रधर समारोह ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी अलग पहचान बनाई है। दस दिनों तक चलने वाला यह आयोजन प्रदेश की कला, संस्कृति और परंपराओं को व्यापक मंच प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित समारोह में प्रस्तुति देना किसी भी कलाकार के लिए सम्मान की बात है। आयोजन कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम भी बन रहा है।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

आठवीं सांस्कृतिक संध्या में सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, विकास केडिया, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक और कला प्रेमी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button