रायगढ़

विजयादशमी पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Advertisement

सत्य और न्याय की राह पर चलने का संदेश देता है दशहरा पर्व: राज्यपाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी से सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयां आएं, हमें अपने आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति सदैव दृढ़ रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज में सद्भाव, एकता और शांति बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलने वाले लोगों की अंततः जीत होती है।

राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि विजयादशमी का यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशहाली लेकर आएगा तथा सभी को समाज और प्रदेश की प्रगति में सहभागी बनने की प्रेरणा देगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button