छत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai Tour: आज रायपुर और दुर्ग के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय, पीएम किसान उत्सव दिवस में होंगे शामिल

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को रायपुर और दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त वितरण से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही भिलाई और दुर्ग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार उनका पूरे दिन का दौरा निर्धारित किया गया है।

सुबह 10:15 बजे कृषि महाविद्यालय में पीएम किसान उत्सव दिवस

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। सुबह 10:15 बजे वे जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार पहुंचेंगे। यहां आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का यहां सुबह 11:30 बजे तक रुकने का कार्यक्रम है।

इसके बाद वे दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और दोपहर 1:10 बजे फिर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

दोपहर में भिलाई और दुर्ग के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के लिए रवाना होकर दोपहर 3 बजे प्रथम बटालियन हेलीपैड, भिलाई पहुंचेंगे।

इसके बाद दोपहर 3:15 बजे पुलगांव स्थित मैत्रेश कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां शाम 4 बजे तक उनका प्रवास निर्धारित है। कार्यक्रम के बाद वे मैत्रेश कॉलोनी से गंजपारा चौक, दुर्ग के लिए रवाना होंगे।

शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे गंजपारा चौक से हेलीकॉप्टर के जरिए वापसी के लिए रवाना होंगे। शाम 4:45 बजे प्रथम बटालियन हेलीपैड, भिलाई पहुंचने के बाद 4:50 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। उनका शाम 5:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम है।

इसके बाद शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां से शाम 6:10 बजे रवाना होकर 6:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी की समय-सारिणी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह दौरा कार्यक्रम मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी समय-सारिणी के आधार पर तय किया गया है। हालांकि, प्रशासनिक और अन्य आवश्यक परिस्थितियों के मद्देनजर कार्यक्रम के समय में बदलाव संभव है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button