रायगढ़

D.S.P पुष्पेंद्र बघेल की सूचना पर तत्काल छाल थाना प्रभारी विवेक पाटले ने बुजुर्ग महिला के घर पहुँच सुनी समस्या,दिया सूखा राशन व वृद्धा पेंशन के लिए सरपंच से की चर्चा…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- वृद्धजनों को सुरक्षा का बोध दिलाये जाने तथा उनकी समस्याओं, शिकायतों का त्वरित निराकरण किये जाने के उद्देश्य से जिले में “समर्पण अभियान” के माध्यम से निराश्रित वृद्धजनों का रजिस्ट्रेशन किया गया है,जिन्हें किसी शिकायत/समस्या के लिये संबंधित थाना,चौकी प्रभारी अथवा नोडल अधिकारी डीएसपी यातायात श्री पुष्पेन्द्र बघेल के नम्बरों पर सूचना दिये जाने अवगत कराया गया है। इसी क्रम में आज डीएसपी यातायात को थाना छाल अन्तर्गत कुडेकेला में रहने वाली श्रीमती पारसमती बरेठ (60 वर्ष) की सहायता के लिए सूचना मिली। डीएसपी यातायात द्वारा थाना प्रभारी छाल निरीक्षक विवेक पाटले को कुडेकेला जाकर वृद्ध महिला की आवश्यक मदद करने निर्देशित किया गया। ग्राम भ्रमण कर रहे थाना प्रभारी छाल तत्काल ग्राम कुडेकेला की श्रीमती पारसमती बरेठ के घर पहुंचे और उनकी समस्या को सुना। पारसमती बरेठ द्वारा निराश्रित वृद्धा पेंशन बनाने में मदद करने की बात कही। जिसपर वृद्धा की स्थिति देखते हुये थाना प्रभारी द्वारा उसे सूखा राशन प्रदाय किया गया साथ ही गांव के सरपंच, सचिव से चर्चा कर शीघ्र वृद्धा पेंशन बनवाने की बात कही गई है ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button