रायगढ़

रायगढ़ : कमला नेहरू पार्क में गूंजी देशभक्ति, विद्यार्थियों ने ली तिरंगा प्रतिज्ञा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम’ अभियान के तहत हुआ आयोजन

रायगढ़। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम’ थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से शहर के कमला नेहरू पार्क में तिरंगा प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सामूहिक राष्ट्रगीत से गूंजा पार्क

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स, शिक्षकगण, अधिकारी-कर्मचारियों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने तिरंगा प्रतिज्ञा ली।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर शिल्पा भगत, जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू, एडिशनल सीईओ नीलाराम पटेल, डीएमसी आलोक स्वर्णकार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी तथा एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से जोड़ने का संदेश दिया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button